प्रणवी उर्स जोबर्ग लेडीज ओपन में संयुक्त 36वें स्थान पर

Ads

प्रणवी उर्स जोबर्ग लेडीज ओपन में संयुक्त 36वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 04:45 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 04:45 PM IST

जोहानिसबर्ग, 20 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स अंतिम दौर में एक अंडर 72 के स्कोर से यहां जोबर्ग लेडीज ओपन में संयुक्त 36वें स्थान पर रहीं।

टूर्नामेंट में कट हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय प्रणवी ने अंतिम दौर में दो बर्डी ओर एक ईगल किया लेकिन तीन बोगी भी कर गई जिससे उनका स्कोर एक अंडर रहा।

चार अन्य भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर, त्वेसा मलिक, अवनि प्रशांत और हिताशी बक्शी कट हासिल करने में नाकाम रहीं।

इस बीच फ्रांस की अगाथे लेस्ने ने पांच अतिरिक्त होल में कर्स्टन रुडगेली को पछाड़कर खिताब जीता।

अगाथे, कर्स्टन और दक्षिण अफ्रीका की कसांड्रा एलेक्जेंडर नियमित खेल के बाद 19 अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर थीं।

भाषा सुधीर पंत

पंत