प्रणय ताइपे ओपन के क्वार्टरफाइनल में हारे

Ads

प्रणय ताइपे ओपन के क्वार्टरफाइनल में हारे

  •  
  • Publish Date - June 23, 2023 / 04:56 PM IST,
    Updated On - June 23, 2023 / 04:56 PM IST

ताइपे, 23 जून (भाषा) भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय को शुक्रवार को यहां क्वार्टरफाइनल में हांगकांग के निग का लोंग एंगस से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा जिससे ताइपे ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में देश का अभियान भी समाप्त हो गया।

दुनिया के नौवें नंबर के भारतीय खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में पांचवें वरीय का लोंग से 19-21 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच से पहले तीसरे वरीय प्रणय का हांगकांग के खिलाड़ी के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 6-5 था।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द