पुणेरी पल्टन ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया

Ads

पुणेरी पल्टन ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया

  •  
  • Publish Date - February 11, 2022 / 09:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

बेंगलुरू, 11 फरवरी (भाषा) पुणेरी पल्टन ने शुक्रवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में हरियाणा स्टीलर्स की लगातार तीन मैच में जीत की लय तोड़ते हुए 45-27 से जीत दर्ज की।

हरियाणा स्टीलर्स ने दूसरे हाफ के अंतिम 10 मिनट में कड़ी चुनौती पेश की जिसमें विनय, आशीष नरवाल और विकास कंडोला ने मिलकर 19 रेड प्वाइंट हासिल किये।

लेकिन अंत में अंकों का अंतर इतना ज्यादा था कि हरियाणा की टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी।

पहले हाफ के अंत में हरियाणा स्टीलर्स की टीम 7-26 से पिछड़ रही थी।

भाषा नमिता पंत

पंत