दोहा, एक मार्च (एपी) ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद दुनिया भर में तनाव के बीच कतर फुटबॉल महासंघ ने रविवार को अगली सूचना तक सभी टूर्नामेंट और मैच स्थगित कर दिए।
महासंघ ने ‘एक्स’ पर मैच स्थगित करने की घोषणा करते समय ईरान पर हमलों का जिक्र नहीं किया और बस इतना कहा कि ‘प्रतिस्पर्धा फिर से शुरू करने की नयी तारीख आने वाले समय में घोषित की जाएगी’।
ईरान पर हमलों की वजह से मध्य पूर्व में उड़ानों पर असर पड़ने के कारण कतर के दोहा हवाईअड्डे पर व्यवधान हुआ है। इजराइल, संयुक्त अरब अमीरात और कतर ने शनिवार को अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था।
एशियाई फुटबॉल की संचालन संस्था ने इस हफ्ते मध्य पूर्व में होने वाले महाद्वीपीय क्लब चैंपियनशिप प्लेऑफ को टाल दिया और कहा कि एएफसी चैंपियंस लीग एलीट राउंड ऑफ 16 मैचों को नयी तारीख में आयोजित किया जाएगा।
एपी नमिता मोना
मोना