नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) खेल मंत्रालय ने भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंथा लाकड़ा के आरोपों की जांच के लिये भारतीय ओलंपिक संघ को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी समिति के गठन का निर्देश दिया है ।
मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार खेल मंत्रालय ने इस मामले में हॉकी इंडिया से स्पष्टीकरण भी मांगा है ।
लाकड़ा ने हॉकी में यौन उत्पीड़न के आरोपियों को बचाने, महिला खिलाड़ियों के साथ दुव्यर्वहार और धमकाने के आरोप लगाते हुए खेल मंत्रालय को पत्र लिखकर तुरंत दखल का अनुरोध किया था । उन्होंने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया था ।
इसके बाद मंत्रालय ने हॉकी इंडिया को लाकड़ा द्वारा लगाये गए धमकी और उत्पीड़न के आरोपों की जांच उसकी आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) से कराने और उसका नतीजा मंत्रालय के साथ साझा करने को कहा था ।
टिर्की ने हालांकि मंत्रालय को पत्र लिखकर स्वतंत्र जांच कराने का अनुरोध किया था ।
भाषा
मोना पंत
पंत