राडूकानू अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर

राडूकानू अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर

राडूकानू अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: September 9, 2021 11:53 am IST

First qualifier to reach US Open semi-finals

न्यूयॉर्क, नौ सितंबर ( एपी ) ब्रिटेन की 18 वर्ष की एम्मा राडुकानू अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर बन गई जिन्होंने टूर्नामेंट में अभी तक एक सेट भी नहीं गंवाया ।

दुनिया की 150वें नंबर की खिलाड़ी राडूकानू ने तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेंचिच को 6 . 3, 6 . 4 से मात दी ।

कोरोना महामारी और हाई स्कूल की पढाई के कारण जून तक डेढ साल से एक भी मैच नहीं खेल सकी राडूकानू की रैंकिंग 350 के बाहर थी । ओपन युग की 1968 में शुरूआत के बाद वह अमेरिकी ओपन में अंतिम चार तक पहुंची शीर्ष 100 से बाहर की रैंकिंग वाली तीसरी महिला और चौथी क्वालीफायर है ।

अमेरिकी ओपन में अब तक खेले सभी 16 सेट उन्होंने जीते हैं । वह अब यूनान की मारिया सक्कारी से खेलेंगी जो इस साल फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पहुंची थी ।

First qualifier to reach US Open semi-finals : सक्कारी ने दो बार की ग्रैंडस्लैम उपविजेता कैरोलिना प्लिसकोवा को 6 . 4, 6 . 4 से हराया ।

दूसरे सेमीफाइनल में कनाडा की 19 वर्ष की लैला फर्नांडिस का सामना दूसरी रैंकिंग वाली बेलारूस की एरिना सबालेंका से होगा ।

पुरूष क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैम्पियन और अमेरिकी ओपन 2020 उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने गैर वरीय लॉयड हैरिस को 7 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से हराया । अब उनका सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच या इटली के माटेओ बेरेटिनी से होगा । जोकोविच और बेरेटिनी क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगे । विम्लबडन फाइनल में जोकोविच ने इसी प्रतिद्वंद्वी को हराया था ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में