रहाणे ने वरुण के चोटिल होने पर भी खेलने पर कहा, फिजियो को लगा कि चोट नहीं बढ़ेगी

Ads

रहाणे ने वरुण के चोटिल होने पर भी खेलने पर कहा, फिजियो को लगा कि चोट नहीं बढ़ेगी

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 12:04 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 12:04 PM IST

कोलकाता, 25 मई (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि बाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर होने के बावजूद स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अंतिम एकादश में बनाए रखने का फैसला मेडिकल स्टाफ से मंजूरी मिलने के बाद ही लिया गया था।

चक्रवर्ती को इस महीने की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। पांव के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के बावजूद चक्रवर्ती ने केकेआर के लिए खेलना जारी रखा था। इससे पहले भी उन्हें चोटों का सामना करना पड़ा था।

रहाणे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारी टीम के फिजियो तथा बीसीसीआई तथा भारतीय टीम के फिजियो के बीच इस बारे में चर्चा हुई थी। मैं इसमें बिल्कुल भी दखल नहीं देता। यह उनका विभाग है। मेरे लिए यह पता करना महत्वपूर्ण होता है कि खिलाड़ी की मानसिकता कैसी है, वह खेलना चाहता है या नहीं और जोखिम कितना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फिट रहना जरूरी है। चोट बढ़नी नहीं चाहिए। हम इस बारे में सोचते हैं। लेकिन फिजियो को लगता था कि उनकी चोटें नहीं बढ़ेगी।’’

भाषा

पंत

पंत