रहमानुल्लाह गुरबाज का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने बनाये छह विकेट पर 175 रन

Ads

रहमानुल्लाह गुरबाज का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने बनाये छह विकेट पर 175 रन

  •  
  • Publish Date - September 3, 2022 / 09:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

शारजाह, तीन सितंबर (भाषा) अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज (84 रन) के अर्धशतक और इब्राहिम जदरान (40 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिये उनकी 93 रन की साझेदारी से शनिवार को यहां एशिया कप ‘सुपर फोर’ टी20 क्रिकेट मैच में श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया।

इन दोनों के अलावा नजीबुल्लाह जदरान ने 17 और हजरतुल्लाह जजई ने 13 रन का योगदान दिया।

श्रीलंका के लिये दिलशान मदुशंका ने 37 रन देकर दो विकेट हासिल किये जबकि महीश तीक्ष्णा और असिथ फर्नांडो को एक एक विकेट मिला।

भाषा नमिता

नमिता