इंदौर, 24 सितंबर (भाषा) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां बारिश के कारण दूसरी बार खेल को रोकना पड़ा।
भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद पांच विकेट पर तीन विकेट पर 399 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने जब नौ ओवर में दो विकेट पर 56 रन बनाए थे तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।
उस समय डेविड वार्नर 26 और मार्नस लाबुशेन 17 रन पर खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 41 ओवर में 344 रन की दरकार है।
भाषा पंत
पंत