आरसीबी ने बनाये सात विकेट पर 206 रन

Ads

आरसीबी ने बनाये सात विकेट पर 206 रन

  •  
  • Publish Date - April 25, 2024 / 09:19 PM IST,
    Updated On - April 25, 2024 / 09:19 PM IST

हैदराबाद, 25 अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रजत पाटीदार और विराट कोहली के अर्धशतकों से गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट पर 206 रन बनाये।

कोहली ने 43 गेंद में 51 रन और पाटीदार ने 20 गेंद में 50 रन की पारी खेली।

कैमरन ग्रीन ने 20 गेंद में नाबाद 37 रन का योगदान दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने तीन जबकि टी नटराजन ने दो विकेट हासिल किये। मयंक मार्कंडे ने एक विकेट झटका।

भाषा नमिता

नमिता

शीर्ष 5 समाचार