आरसीबी ने बनाये सात विकेट पर 241 रन

Ads

आरसीबी ने बनाये सात विकेट पर 241 रन

  •  
  • Publish Date - May 9, 2024 / 10:02 PM IST,
    Updated On - May 9, 2024 / 10:02 PM IST

धर्मशाला, नौ मई (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के 47 गेंद में 92 रन की बदौलत बृहस्पतिवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सात विकेट पर 241 रन का स्कोर खड़ा किया।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कोहली ने तेज शुरूआत की। रजत पाटीदार ने भी 23 गेंद में 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

कैमरून ग्रीन ने अंत में 27 गेंद में 46 रन का योगदान दिया।

भाषा नमिता

नमिता

शीर्ष 5 समाचार