रेयांश वेंकट ने अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स में एकल बढ़त बनाई

Ads

रेयांश वेंकट ने अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स में एकल बढ़त बनाई

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 07:12 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 07:12 PM IST

मुंबई, 27 मई (भाषा) रेयांश वेंकट ने बुधवार को यहां मुंबई फिडे रेटेड अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स सत्र चार के मैच में श्रेयांस सोमैया को हराकर एकल बढ़त बना ली।

काले मोहरों से खेलते हुए रेयांश (1906 रेटिंग अंक) ने अपने से बेहतर रेटिंग वाले रेयांश (1973) के हराया।

इस जीत से रेयांश ने संभाावित छह में से छह अंक जुटाकर एकल बढ़त बना ली है।

जान्हवी सोनेजी (1792) फॉर्म में चल रहे ध्रुव मुठे (1619) को हराकर 5.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

शारदुल कदम आदित्य (1917) ने खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए अहान कटारुका (1686) को हराया जबकि गौरांग भंडारी (1889) ने विहान राव (1725) से ड्रॉ खेला।

कड़े मुकाबले में यश कपाड़ी (1854) और अमय दांडेकर (1657) की बाजी ड्रॉ रही जबकि कुश अजय अग्रवाल (1835) ने मान्या बलानी को हराया।

भाषा सुधीर मोना

मोना