Rinku Singh father passed away: भारतीय स्टार बल्लेबाज के पिता का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, इस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Ads

Rinku Singh father passed away: भारतीय स्टार बल्लेबाज के पिता का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, इस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 07:21 AM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 07:34 AM IST

Rinku Singh father passed away

HIGHLIGHTS
  • रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का लिवर कैंसर के चौथे चरण में निधन
  • ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में वेंटीलेटर सपोर्ट पर भर्ती थे
  • रिंकू सिंह ने पिता से मिलने के लिए टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन छोड़ा

नई दिल्ली: Rinku Singh father passed away भारतीय क्रिकेट ​टीम से एक शोक की खबर सामने आ रही है। दरअसल, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से ​बीमार थे और उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान आज वे अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे रिंकू सिंह के पिता

Rinku Singh father passed away मिली जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे और उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। खचंद्र सिंह को लिवर कैंसर के चौथे चरण में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। यथार्थ अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। हाल ही में रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने के लिए नोएडा पहुंचे थे।

रिंकू सिंह ने छोड़ा था प्रैक्टिस सेशन

आपको बता दें कि 24 फरवरी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था। लेकिन ​बीमार चल रहे पिता की वजह से रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया ओर वे अपने पिता से मिलने के लिए नोएडा आ गए, जहां वे अपने पिता के साथ थे। उनके अलावा बाकी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए। इसके बाद ही खबर आई कि उनके पिता काफी बीमार हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

रिंकू सिंह के पिता का निधन कब हुआ?

उनका निधन 26 फरवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में हुआ।

खचंद्र सिंह किस बीमारी से जूझ रहे थे?

वे लिवर कैंसर के चौथे चरण से जूझ रहे थे और लंबे समय से बीमार थे।

रिंकू सिंह ने प्रैक्टिस सेशन क्यों छोड़ा था?

अपने बीमार पिता से मिलने और उनके साथ रहने के लिए उन्होंने चेन्नई का प्रैक्टिस सेशन छोड़ा।