आरकेएफसी ने नेरोका एफसी को हराया

Ads

आरकेएफसी ने नेरोका एफसी को हराया

  •  
  • Publish Date - November 23, 2023 / 09:07 PM IST,
    Updated On - November 23, 2023 / 09:07 PM IST

कल्याणी, 23 नवंबर (भाषा) रीयल कश्मीर फुटबॉल क्लब (आरकेएफसी) ने आईलीग फुटबॉल 2023-24 सत्र में विरोधी टीम के मैदान पर पहली जीत दर्ज करते हुए गुरुवार को यहां कल्याणी स्टेडियम में नेरोका एफसी को 4-0 से हराया।

आरकेएफसी ने मैच में आक्रामक शुरुआत की और पहले हाफ में उसकी ओर से मोहम्मद असरार और गनोहेयर क्रिजो ने गोल किए।

टीम ने दूसरे हाफ में भी दो गोल करके 4-0 से जीत सुनिश्चित की।

इस जीत से आरकेएफसी की टीम पांच मैच में नौ अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

भाषा सुधीर

सुधीर