नागपुर, 10 फरवरी ( भाषा ) कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद 118 रन की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक पांच विकेट पर 226 रन बनाकर 49 रन की बढत ले ली ।
चाय के समय रोहित 118 और रविंद्र जडेजा 34 रन बनाकर खेल रहे थे ।
आस्ट्रेलिया ने पहले दो सत्र में चार विकेट चटकाये । आफ स्पिनर टॉड मरफी ने चार और नाथन लियोन ने एक विकेट लिया ।
भाषा मोना
मोना