रूट का शतक, इंग्लैंड के चाय तक पांच विकेट पर 314 रन

Ads

रूट का शतक, इंग्लैंड के चाय तक पांच विकेट पर 314 रन

  •  
  • Publish Date - August 14, 2021 / 08:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

लंदन, 14 अगस्त (भाषा) इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट के शतक से शनिवार को यहां भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन चाय तक पहली पारी में पांच विकेट पर 314 रन बना लिये।

इस श्रृंखला में दूसरा शतक जड़ने वाले रूट ने 132 रन बना लिये हैं और मोईन अली 20 रन बनाकर उनके साथ डटे हैं।

मेजबान टीम चाय तक भारत से पहली पारी के हिसाब से 50 रन से पिछड़ रही थी। भारतीय टीम ने पहली पारी में 364 रन बनाये थे।

इंग्लैंड ने सुबह तीन विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द