राजस्थान रॉयल की गेंदबाजों ने चेन्नई को 125 रन पर रोका, धोनी भी नहीं कर पाए कुछ खास

राजस्थान रॉयल की गेंदबाजों ने चेन्नई को 125 रन पर रोका, धोनी भी नहीं कर पाए कुछ खास

राजस्थान रॉयल की गेंदबाजों ने चेन्नई को 125 रन पर रोका, धोनी भी नहीं कर पाए कुछ खास
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: October 19, 2020 3:56 pm IST

अबुधाबी: जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में कसी हुई गेंदबाजी का शानदार नजारा पेश करके राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सोमवार को यहां पांच विकेट पर 125 रन ही बनाने दिये। चेन्नई की तरफ से रविंद्र जडेजा (30 गेंदों पर 35) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (28 गेंदों पर 28) ही कुछ योगदान दे पाये। आर्चर ने 20 रन देकर एक विकेट लिया जबकि स्टीव स्मिथ ने पहले 15 ओवर में ही अपने स्पिनरों का कोटा खत्म करवा दिया था। श्रेयस गोपाल (14 रन देकर एक) और राहुल तेवतिया (18 रन देकर एक) ने मिलाकर आठ ओवर में 32 रन देकर दो विकेट लिये और चेन्नई के बल्लेबाजों को दबाव में रखा।

Read More: सज्जन सिंह वर्मा ने राज्यपाल से की अपील, कहा- तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत का कार्यकाल खत्म कर भंग करें कैबिनेट

आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने धोनी का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला एकबारगी उल्टा दांव चलने जैसा लगा क्योंकि 10 ओवर तक स्कोर तक चार विकेट पर 56 रन। अब तक टीम की तरफ से रन बनाने वाले प्रमुख बल्लेबाज शेन वाटसन और फाफ डुप्लेसिस के अलावा सैम कुरेन और अंबाती रायुडु भी पवेलियन में विराजमान थे।

Read More: आज अपना 200वां IPL मैच खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी, कहा- मुझे खुद नहीं पता था, ये सिर्फ आंकड़ा है एक

रॉयल्स के गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने परिस्थितियों का फायदा उठाकर चेन्नई के बल्लेबाजों को शुरू से दबाव में रखा। पिच धीमी थी लेकिन उससे असमान उछाल भी मिल रही थी जिससे बल्लेबाज सामंजस्य नहीं बिठा पाये। जोस बटलर ने डुप्लेसिस (10) का खूबसूरत कैच लिया लेकिन बेन स्टोक्स पर लगाये गये एक छक्के को छोड़कर कुरेन (22) आत्मविश्वास में नहीं दिखे। वाटसन (आठ) और रायुडु (13) ने आसान कैच दिये।

Read More: कमलनाथ ने लिखा CM शिवराज को पत्र, बोले- सोनिया गांधी को लिखे पत्र में झूठ को बढ़ा-चढ़ाकर बताया..जनता को कर रहे गुमराह, पढ़िए पत्र

धोनी और जडेजा अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाये। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 51 रन जोड़े लेकिन इसके लिये 46 गेंदें खेली। चेन्नई के पास विकेट बचे हुए थे, इसके बावजूद उसने आखिरी पांच ओवरों में केवल 36 रन बनाये। चेन्नई की पूरी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगा। इनमें से चार चौके जडेजा ने लगाये।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: ब्राउन सुगर के साथ पकड़ाई महिला, उधर पुलिस ने 32 किलो गांजे के साथ 6 लोगों को दबोचा

चेन्नई सुपर किंग्स
सैम कुरेन का बटलर बो गोपाल 22
फाफ डुप्लेसिस का बटलर बो आर्चर 10
शेन वाटसन का तेवतिया बो कार्तिक त्यागी 08
अंबाती रायुडु का सैमसन बो तेवतिया 13
महेंद्र सिंह धोनी रन आउट 28
रविंद्र जडेजा नाबाद 35
केदार जाधव नाबाद 04
अतिरिक्त (बाई 01, लेग बाई 02, नोबॉल 01, वाइड 01) 05

कुल (20 ओवर में, पांच विकेट पर) 125
विकेट पतन : 1-13, 2-26, 3-53, 4-56, 5-107

गेंदबाजी
आर्चर 4-0-20-1
राजपूत 1-0-8-0
त्यागी 4-0-35-1
स्टोक्स 3-0-27-0
गोपाल 4-0-14-1
राहुल तेवतिया 4-0-18-1


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"