रूबलेव ने सोनेगो को हराकर विएना में सत्र का पांचवां खिताब जीता

Ads

रूबलेव ने सोनेगो को हराकर विएना में सत्र का पांचवां खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 03:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

विएना, एक नवंबर (एपी) आंद्रे रूबलेव ने रविवार को यहां लोरेंजो सोनेगो को हराकर एर्स्टे बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के रूप में सत्र का पांचवां एटीपी खिताब जीता।

रूस के आठवें नंबर के खिलाड़ी ने 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की।

रूबलेव ने पिछले चार टूर्नामेंटों में तीन खिताब जीते हैं जबकि फाइनल में खेलते हुए उनका जीत-हार का रिकॉर्ड 7-2 है।

इस खिताबी जीत के साथ रूबलेव ने लंदन में होने वाले सत्रांत एटीपी फाइनल्स में जगह बना ली है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण छोटे हुए सत्र में रूबलेव पांच खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने नोवाक जोकोविच से एक खिताब अधिक जीता है। इन दोनों के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी दो से अधिक खिताब नहीं जीत पाया है।

एपी सुधीर आनन्द

आनन्द