नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) विश्व कप विजेता विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इस महीने के आखिर में जिम्बाब्वे में होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है जबकि चयनकर्ताओं ने पहली बार तेज गेंदबाज यश ठाकुर और अशोक शर्मा को चुना है ।
भारतीय टीम 23, 25 और 27 जुलाई को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगी ।
इंग्लैंड में चल रही पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के दूसरे मैच में सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में चुना गया । सैमसन आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में नाकाम रहे थे ।
उनकी जगह अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन को भी पहली बार टीम में चुना है । तेज गेंदबाज मयंक यादव की 2024 के बाद टीम में वापसी हुई है ।
भारतीय टीम :
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन , शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरूण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम :
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, शिवम दुबे ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर