संजू सैमसन के शहर केरल के विझिंजम में जश्न का माहौल

Ads

संजू सैमसन के शहर केरल के विझिंजम में जश्न का माहौल

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 12:29 AM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 12:29 AM IST

तिरूवनंतपुरम, आठ मार्च (भाषा) टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के नायक संजू सैमसन के शहर विझिंजम में जीत का जबर्दस्त जश्न मनाया गया ।

सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ ने कहा ,‘‘ संजू 13 साल की उम्र से खेल रहा है । मुझे पूरा यकीन था कि वह विश्व कप में अच्छा खेलेगा ।’’

सीपीआई (एम) महासचिव एम ए बेबी और ए ए रहीम दोनों सैमसन के घर पहुंचे और उनके पिता को बधाई दी । फाइनल के लिये समुद्रतट पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी और भारत की जीत के बाद लोगों ने आतिशबाजी की ।

पूरे शहर में संजू के होर्डिंग लगे हुए हैं । केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फेसबुक पोस्ट में भारतीय टीम और संजू को बधाई दी ।

भाषा मोना नमिता

नमिता