बेंडिगो (ऑस्ट्रेलिया), 15 अगस्त (भाषा) भारत की सान्या वत्स शनिवार को 3000 अमेरिकी डॉलर पुरस्कार राशि के पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट बेंडिगो ओपन स्क्वॉश के महिला सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रेचल ग्रिनहम से पांच गेम के रोमांचक मुक़ाबले में हार गईं।
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी को ग्रिनहम से 6-11, 11-8, 9-11, 11-8, 7-11 से हार मिली।
सान्या ने क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त जो टैनर को 11-3, 11-1, 11-2 से हराया था।
भाषा नमिता पंत
पंत