सप्ताक तलवार ने फ्रांस में ले वौद्रेउइल गोल्फ चैलेंज में कट हासिल किया

Ads

सप्ताक तलवार ने फ्रांस में ले वौद्रेउइल गोल्फ चैलेंज में कट हासिल किया

  •  
  • Publish Date - June 28, 2025 / 08:05 PM IST,
    Updated On - June 28, 2025 / 08:05 PM IST

ले वौद्रेउइल (फ्रांस), 28 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर सप्ताक तलवार ने गोल्फ पीजीए फ्रांस में खेले जा रहे ले वौद्रेउइल गोल्फ चैलेंज में तीन अंडर 69 का कार्ड खेलकर कट हासिल किया।

तलवार अभी संयुक्त रूप से 42वें स्थान पर मौजूद हैं और 36 होल में उनका कुल स्कोर दो अंडर पार का है।

फ्रंट नाइन से दूसरे दौर की शुरूआत करने वाले तलवार ने दूसरे होल में बर्डी लगाई जबकि बैक नाइन में उन्होंने 12वें, 15वें और 18वें होल में बर्डी की। 16वें होल में बोगी के बावजूद वह तीन अंडर पर रहे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द