सरफराज का अर्धशतक, भारत के तीन विकेट पर 376 रन

Ads

सरफराज का अर्धशतक, भारत के तीन विकेट पर 376 रन

  •  
  • Publish Date - March 8, 2024 / 02:27 PM IST,
    Updated On - March 8, 2024 / 02:27 PM IST

धर्मशाला, आठ मार्च ( भाषा ) सरफराज खान के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को चाय तक तीन विकेट पर 376 रन बना लिये ।

सरफराज 56 और देवदत्त पड्डिकल 44 रन बनाकर खेल रहे हैं । भारत के पास 158 रन की बढत हो गई है ।

इससे पहले रोहित शर्मा ने 103 और शुभमन गिल ने 110 रन बनाये थे।

भाषा मोना

मोना