सक्सेना ने लद्दाख में एलजी पोलो कप की इनामी राशि बढ़ाई

Ads

सक्सेना ने लद्दाख में एलजी पोलो कप की इनामी राशि बढ़ाई

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 03:10 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 03:10 PM IST

जम्मू, 27 जुलाई (भाषा) लद्दाख के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एलजी हॉर्स पोलो कप की इनामी राशि दोगुना कर दी है जिससे कि पूरे केंद्र शासित प्रदेश में इस खेल में भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

सक्सेना ने घोषणा की कि इस साल के टूर्नामेंट के विजेता को एक लाख रुपये जबकि उप विजेता को 50,000 रुपये मिलेंगे जो पहले क्रमशः 50,000 और 25,000 रुपये की इनामी राशि थी।

अगले सत्र में विजेता को दो लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

केंद्र शासित प्रदेश के स्तर पर 21 से 27 जुलाई तक हुई चैंपियनशिप में लद्दाख के अलग-अलग हिस्सों से 18 पुरुष टीम और चार महिला टीम ने हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि फाइनल में लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर (एलएसआरसी) ने लेह के एनिमल हसबैंड्री डिपार्टमेंट को हराकर खिताब जीता।

भाषा सुधीर पंत

पंत