सेमीफाइनल में पहुंचकर सेरेना ने पुख्ता की आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी

Ads

सेमीफाइनल में पहुंचकर सेरेना ने पुख्ता की आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी

  •  
  • Publish Date - February 5, 2021 / 09:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

मेलबर्न, पांच फरवरी ( एपी ) आस्ट्रेलियाई ओपन की अपनी तैयारियां पुख्ता करते हुए 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने अमेरिका की ही डेनियेले कोलिंस को 6 . 2, 4 . 6, 10 . 6 से हराकर यारा रिवर क्लासिक टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

सेमीफाइनल में सेरेना का सामना शीर्ष रैंकिंग वाली एशले बार्टी से होगा ।

आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा ।

इससे एक दिन पहले छह टूर्नामेंट के सारे मैच स्थगित करने पड़े थे क्योंकि टूर्नामेंट होटल का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था ।

बार्टी ने शेल्बी रोजर्स को 7 . 5, 2 . 6, 10 . 4 से शिकस्त दी ।

एपी

मोना नमिता

नमिता

ताजा खबर