चार साल बाद वापसी करके पहले ही मैच में चोटिल हुई सेरेना

Ads

चार साल बाद वापसी करके पहले ही मैच में चोटिल हुई सेरेना

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 08:19 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 08:19 PM IST

लंदन, एक जुलाई (एपी) करीब चार साल बाद वापसी करके विम्बलडन में अपने पहले ही एकल मैच में सेरेना विलियम्स के दाहिने पैर में मोच आ गई हालांकि उन्हें युगल में बहन वीनस के साथ खेलने की उम्मीद है ।

44 वर्ष की सेरेना ने मैच के दौरान चिकित्सा सहायता नहीं ली । वह आस्ट्रेलिया की 20 वर्ष की माया जॉइंट से 3 . 6, 7 . 6, 3 . 6 से हार गई ।

तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना सात बार यहां खिताब जीत चुकी है । उन्होंने मैच के बाद मीडिया से बात नहीं की ।

उनके एजेंस ने कहा ,‘‘ पहले सेट में सेरेना के दाहिने घुटने में मोच आ गई थी जिसके बाद उन्हें मीडिया दायित्वों से छूट दे दी गई । उम्मीद है कि इस सप्ताह के आखिर में युगल मैच तक वह ठीक हो जायेंगी ।’’

सेरेना को एकल और युगल में वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रवेश मिला है ।

एपी मोना

मोना