मुंबई, एक जुलाई (भाषा) भारत के वेलावन सेंथिलकुमार और तन्वी खन्ना बुधवार को यहां पीएसए चैलेंजर टूर मुंबई स्क्वाश टूर्नामेंट के क्रमश: पुरुष और महिला एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए।
पुरुषों के वर्ग के शीर्ष वरीय सेंथिलकुमार ने क्वार्टर फाइनल में मिस्र के चौथे वरीय अब्दुल्ला हफीज को 15-13, 11-4, 11-3 से हराया और अब उनका मुकाबला मिस्र के ही दूसरे वरीय यासीन शोहदी से होगा।
महिलाओं के वर्ग में तीसरी वरीय तन्वी ने मलेशिया की आठवीं वरीय जो फू को 11-6, 11-7, 8-11, 11-6 से हराया। सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत जापान की छठी वरीय अकारी मिदोरीकावा से होगी।
भाषा सुधीर मोना
मोना