सीरि ए : रोमा ने युवेंटस को हराया , इंटर भी जीता

Ads

सीरि ए : रोमा ने युवेंटस को हराया , इंटर भी जीता

  •  
  • Publish Date - March 6, 2023 / 11:37 AM IST,
    Updated On - March 6, 2023 / 11:37 AM IST

मिलान, छह मार्च ( एपी ) जियांलुका मंचिनी के शानदार गोल की मदद से रोमा ने सीरि ए फुटबॉल में युवेंटस को 1 . 0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश की उम्मीदें कायम रखी ।

मंचिनी ने दूसरे हाफ की शुरूआत में गोल दागकर रोमा को जीत दिलाई । अब उनकी टीम चैम्पियंस लीग क्वालीफिकेशन की दौड़ में चौथे स्थान पर पहुंच गई ।

गोल औसत के आधार पर एसी मिलान रोमा के बाद पांचवें स्थान पर है जिसे फियोरेंटिना ने हराया ।

अन्य मुकाबल में इंटर मिलान ने लीसे को 2 . 0 से हराकर फिर दूसरा स्थान हासिल कर लिया । लाजियो तीसरे स्थान पर है । वहीं सैंपडोरिया ने सालेरनिताना से गोलरहित ड्रॉ खेला ।

एपी मोना

मोना

शीर्ष 5 समाचार