शिवम और सिद्धार्थ ने हरियाणा स्टीलर्स को बंगाल वारियर्स पर जीत दिलाई

Ads

शिवम और सिद्धार्थ ने हरियाणा स्टीलर्स को बंगाल वारियर्स पर जीत दिलाई

  •  
  • Publish Date - January 29, 2024 / 10:22 PM IST,
    Updated On - January 29, 2024 / 10:22 PM IST

पटना, 29 जनवरी (भाषा) हरियाणा स्टीलर्स ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग मैच में बंगाल वारियर्स को 41-36 से हराकर प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने का अपना दावा मजबूत किया।

हरियाणा स्टीलर्स की ओर से शिवम पतारे ने 12 जबकि सिद्धार्थ देसाई ने 11 अंक जुटाए।

बंगाल वारियर्स की ओर से कप्तान मनिंदर सिंह 13 रेड अंक के साथ अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।

बंगाल वारियर्स की टीम मध्यांतर तक 18-16 से आगे थी लेकिन हरियाणा की टीम ने दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द