शुभंकर कीनिया में संयुक्त दूसरे स्थान पर

Ads

शुभंकर कीनिया में संयुक्त दूसरे स्थान पर

  •  
  • Publish Date - March 4, 2022 / 02:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

नैरोबी, चार मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा यहां मैजिकल कीनिया ओपन में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दौर में बोगी रहित छह अंडर 65 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

रोलैक्स सीरीज अबु धाबी एचएसबीसी चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहे शुभंकर ने छह बर्डी की।

शुभंकर के अलावा अमेरिका के योहानेस वीरमैन भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के डेनियल गेविन्स ने नौ बर्डी और दो बोगी से 64 के स्कोर के साथ एक शॉट की बढ़त बना रखी है।

भाषा सुधीर

सुधीर