Shubman Gill Injury: BCCI ने अचानक बदला टीम इंडिया का कप्तान, शुभमन गिल बाहर, श्रीलंका दौरे के बीच आई बड़ी खबर

Shubman Gill Injury: BCCI ने अचानक बदला टीम इंडिया का कप्तान, शुभमन गिल बाहर, श्रीलंका दौरे के बीच आई बड़ी खबर

Shubman Gill Injury: BCCI ने अचानक बदला टीम इंडिया का कप्तान, शुभमन गिल बाहर, श्रीलंका दौरे के बीच आई बड़ी खबर

Shubman Gill Injury: BCCI ने अचानक बदला टीम इंडिया का कप्तान, शुभमन गिल बाहर, श्रीलंका दौरे के बीच आई बड़ी खबर /image: Social Media

Modified Date: August 7, 2026 / 02:07 pm IST
Published Date: August 7, 2026 10:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • अभ्यास के दौरान शुभमन गिल की दाहिनी अनामिका उंगली में चोट लगी
  • एहतियात के तौर पर गिल अभ्यास मैच के पहले दिन नहीं खेलेंगे
  • गिल की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं

कोलंबो। Shubman Gill Injury: दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल शुक्रवार को यहां एसएलसी इलेवन (India vs Sri Lanka) के खिलाफ अभ्यास क्रिकेट मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे क्योंकि अभ्यास के दौरान उनकी दाहिनी उंगली में चोट लग गई है।

केएल राहुल करेंगे कप्तानी

गिल को गुरूवार को यहां अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी। उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल (KL Rahul Captain) टीम की कप्तानी कर रहे हैं। एसएलसी इलेवन ने इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill Injury Update) की दाहिनी अनामिका उंगली में गुरूवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई। एहतियात के तौर पर वह एसएलसी इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे।’’बोर्ड ने कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। गिल की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे।’’

Shubman Gill Injury भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के इसी मैदान पर होगा।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.