गुवाहाटी, 23 नवंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रविवार को यहां चाय के विश्राम तक छह विकेट पर 316 रन बनाए।
चाय के विश्राम के समय सेनुरन मुथुसामी 56 और काइल वेरिन 38 रन पर खेल रहे थे। यह दोनों अभी तक सातवें विकेट के लिए 70 रन जोड़ चुके हैं। इस तरह से भारतीय गेंदबाजों को पहले सत्र में एक भी सफलता नहीं मिली।
भाषा
पंत
पंत