साउथम्पटन ने लीग कप क्वार्टर फाइनल में मैनचेस्टर सिटी को हराया

Ads

साउथम्पटन ने लीग कप क्वार्टर फाइनल में मैनचेस्टर सिटी को हराया

  •  
  • Publish Date - January 12, 2023 / 10:47 AM IST,
    Updated On - January 12, 2023 / 10:47 AM IST

लंदन, 12 जनवरी ( एपी ) साउथम्पटन ने इंग्लिश लीग कप फुटबॉल में आठ बार की चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

प्रीमियर लीग में सबसे नीचे काबिज टीम ने बड़ा उलटफेर करके गत चैम्पियन सिटी को 2 . 0 से मात दी । अब उनका सामना न्यूकैसल से होगा ।

नॉटिंघम फोरेस्ट ने वोल्व्स को पेनल्टी शूटआउट में 4 . 3 से हराया जबकि पिछला मैच ड्रॉ रहा था । अब उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल में मैनचेस्टर युनाइटेड से होगा ।

एपी मोना

मोना

शीर्ष 5 समाचार