विश्व कप के अपने पहले मैच में अपने पूरे दलबल के साथ उतरेगा स्पेन

विश्व कप के अपने पहले मैच में अपने पूरे दलबल के साथ उतरेगा स्पेन

विश्व कप के अपने पहले मैच में अपने पूरे दलबल के साथ उतरेगा स्पेन
Modified Date: June 13, 2026 / 08:32 am IST
Published Date: June 13, 2026 8:32 am IST

गुआडालाजारा (मैक्सिको), 13 जून (एपी) स्पेन सोमवार को केप वर्डे के खिलाफ विश्व कप फुटबॉल के अपने पहले मैच में पूरे दलबल के साथ उतरेगा क्योंकि लामिन यामल और निको विलियम्स के बाद फॉरवर्ड विक्टर मुनोज ने भी पूरी तरह फिट होकर वापसी कर ली है।

स्पेन की टीम विश्व कप से पहले कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही थी जिससे उसे अपनी तैयारियों में बदलाव करने पड़े। मिकेल मेरिनो और फैबियान रुइज़ भी चोटिल थे, लेकिन बाद में वे टीम में वापस आ गए। बार्सिलोना के मिडफील्डर फर्मिन लोपेज़ को पैर में फ्रैक्चर के कारण टीम में जगह नहीं मिल पाई।

स्पेन के लिए सबसे बड़ी चिंता यामल को लेकर थी, जिनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। अपना दूसरा विश्व कप जीतने की कवायद में लगी स्पेन की टीम के लिए 18 वर्षी यामल बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उनके पूरी तरह फिट होने से स्पेन को बड़ी राहत मिली है।

स्पेन ने जब 2010 में दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप जीता था तब यामल केवल दो वर्ष के थे।

विलियम्स मई में एथलेटिक बिलबाओ के लिए लीग मैच खेलते समय चोटिल हो गए थे। मुनोज़ की मांसपेशियों में भी मई में ओसासुना के लिए खेलते समय खिंचाव आ गया था।

स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते सोमवार को अटलांटा में केप वर्डे के खिलाफ होने वाले मैच में मुनोज़, यामल और विलियम्स को विश्राम दे सकते हैं। संभावना है कि उन्हें 21 जून को अटलांटा में ही सऊदी अरब के खिलाफ होने वाले मैच में उतारा जाएगा। स्पेन ग्रुप चरण का अपना आखिरी मैच 26 जून को मैक्सिको में उरुग्वे के खिलाफ खेलेगा।

एपी

पंत

पंत

पंत


लेखक के बारे में