बार्सिलोना से जुड़े स्पेन के विश्व कप विजेता कप्तान रोड्रि

बार्सिलोना से जुड़े स्पेन के विश्व कप विजेता कप्तान रोड्रि

बार्सिलोना से जुड़े स्पेन के विश्व कप विजेता कप्तान रोड्रि
Modified Date: August 18, 2026 / 10:08 am IST
Published Date: August 18, 2026 10:08 am IST

मैड्रिड, 18 अगस्त (एपी) स्पेन के विश्व कप विजेता कप्तान रोड्रि मैनचेस्टर सिटी से अपना स्थानांतरण पूरा करने के लिए सोमवार को बार्सिलोना पहुंचे और उन्होंने कहा कि इस दिग्गज फुटबॉल क्लब की तरफ से खेलना सपना सच होने जैसा है।

रोड्रि का अभी मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इस समझौते पर अंतिम मुहर लगेगी जिसके बारे में कहा जा रहा है कि बार्सिलोना ने 76.5 मिलियन यूरो (88.5 मिलियन डॉलर) के सौदे पर सहमति जताई है। इस लेन-देन की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने रविवार को एसोसिएटेड प्रेस को इसकी पुष्टि की।

रोड्रि ने कहा, ‘‘यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। कुछ दिन काफी तनावपूर्ण रहे, लेकिन मुझे खुशी है कि सब कुछ सही हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बार्सिलोना की तरफ से खेलना मेरा सपना था। मैं अब अपने साथियों के साथ जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं जिनमें से मैं पहले ही कई को जानता हूं। अब अपना ध्यान काम पर लगाने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का समय है।’’

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में