खेलमंत्री तिवारी का नाम बंगाल की सीनियर टीम के फिटनेस शिविर में

खेलमंत्री तिवारी का नाम बंगाल की सीनियर टीम के फिटनेस शिविर में

खेलमंत्री तिवारी का नाम बंगाल की सीनियर टीम के फिटनेस शिविर में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: July 19, 2021 5:06 pm IST

कोलकाता, 19 जुलाई ( भाषा ) इस साल विधानसभा चुनाव के जरिये राजनीतिक पारी की शुरूआत करने वाले प्रदेश के खेलमंत्री मनोज तिवारी का नाम बंगाल क्रिकेट संघ के 39 संभावित खिलाड़ियों की सूची में है ।

बंगाल के पूर्व कप्तान ने आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच मार्च 2020 में सौराष्ट्र के खिलाफ खेला था ।

तिवारी ने शिवपुर से चुनाव जीतने के बाद कहा था ,‘‘ मैं अपनी फिटनेस बरकरार रखूंगा । बंगाल के लिये कुछ और समय खेलने से मैं इनकार नहीं करता ।’’

बंगाल के सीनियर संभावित खिलाड़ियों का फिटनेस शिविर 23 जुलाई से शुरू होगा ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में