स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत एनएसडब्ल्यू बेगा ओपन फाइनल में

स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत एनएसडब्ल्यू बेगा ओपन फाइनल में

स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत एनएसडब्ल्यू बेगा ओपन फाइनल में
Modified Date: August 16, 2025 / 02:57 pm IST
Published Date: August 16, 2025 2:57 pm IST

बेगा (आस्ट्रेलिया), 16 अगस्त (भाषा) भारत की युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने मिस्र की नूर काफागी को कड़े मुकाबले में हराकर एनएसडब्ल्यू बेगा ओपन 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

एशियाई खेलों की दोहरी कांस्य पदक विजेता 17 वर्ष की अनाहत ने सेमीफाइनल में 3 . 2 (10 . 12, 11 . 5, 11 . 5, 10 . 12, 11 . 7) से जीत दर्ज की ।

पीएसए कूपर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय अनाहत का सामना अब मिस्र की हबीबा रानी से होगा जिन्होंने पांचवीं वरीयता प्राप्त भारत की आकांक्षा सालुंके को 3 . 1 (11 .9, 7 . 11, 12 . 10, 11 . 6 ) से हराया ।

अनाहत को मैच के दौरान चोट भी लगी लेकिन वह खेलती रही । उन्होंने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की हेली वार्ड को 3 . 0 से हराया था ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में