एशिया कप के औपचारिकता के मैच में श्रीलंका का भारत के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला

Ads

एशिया कप के औपचारिकता के मैच में श्रीलंका का भारत के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला

  •  
  • Publish Date - September 26, 2025 / 07:50 PM IST,
    Updated On - September 26, 2025 / 07:50 PM IST

दुबई, 26 सितंबर (भाषा) श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 चरण के आखिरी और बेमानी मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।

भारत और पाकिस्तान पहले ही फाइनल में पहुंच चुके हैं ।

भारत ने जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को आराम देकर अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को उतारा है । श्रीलंका ने चामिका करूणारत्ने की जगह जनित लियानागे को मौका दिया है ।

भाषा मोना

मोना