पाल्लेकल, 22 फरवरी (भाषा) श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में रविवार को यहां इंग्लैंड की पारी को नौ विकेट पर 146 रन पर रोक दिया।
इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 40 गेंद में सबसे ज्यादा 62 रन बनाये। उनके अलावा सिर्फ विल जैक्स (21) ही 20 रन के अंकड़े को पार कर सके।
श्रीलंका के लिए दुनिश वेलालगे ने 26 रन देकर तीन विकेट लिये। जबकि महीश तीक्षणा और दिलशान मदुशंका ने दो-दो विकेट चटकाये।
भाषा आनन्द
आनन्द