हैदराबाद, तीन नवंबर (भाषा) श्रीनिदी डेक्कन फुटबॉल क्लब ने शुक्रवार को यहां आईलीग फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए इंटर काशी को 4-1 से हराया।
श्रीनिदी डेक्कन की तरफ से रोसेनबर्ग गेब्रियल, पवन कुमार, लालनंटलुआंगा और लालबियाक्लियाना ने गोल किए।
पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे इंटर काशी की तरफ से एकमात्र गोल मारियो बारको ने किया।
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द