सुदेवा दिल्ली एफसी ने राउंडग्लास पंजाब एफसी को बराबरी पर रोका

Ads

सुदेवा दिल्ली एफसी ने राउंडग्लास पंजाब एफसी को बराबरी पर रोका

  •  
  • Publish Date - February 5, 2023 / 06:19 PM IST,
    Updated On - February 5, 2023 / 06:19 PM IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) डिफेंडर सुजीत सिंह संधू के आखिरी लम्हों में गोल के दम पर सुदेवा दिल्ली एफसी ने आई-लीग फुटबॉल मैच में रविवार को यहां राउंड ग्लास पंजाब एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।

लुका मैजकेन ने मैच के 79वें मिनट में पंजाब की टीम को बढ़त दिला दी थी लेकिन आखिरी सीटी बजने से कुछ पल पहले (90+6 मिनट) गोल कर उन्हें तीन अंक लेने से रोक दिया।

इस मैच में जीत दर्ज कर बाद राउंड ग्लास पंजाब के पास तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका था लेकिन ड्रॉ मुकाबले के बाद टीम 15 मैचों 31 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

सुदेवा दिल्ली 14 मैचों में छह अंक के साथ तालिका में 12वें और आखिरी स्थान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता