सूर्यकुमार का शतक, भारत ने बनाये छह विकेट पर 191 रन

Ads

सूर्यकुमार का शतक, भारत ने बनाये छह विकेट पर 191 रन

  •  
  • Publish Date - November 20, 2022 / 02:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

माउंट मोनगानुई, 20 नवंबर (भाषा) शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव (नाबाद 111) के शतक की बदौलत भारत ने रविवार को यहां दूसरे ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 191 रन बनाये।

सूर्यकुमार ने अपने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय शतकीय पारी के लिये 51 गेंद खेलीं, जिसमें 11 चौके और सात छक्के जड़े थे। उनके अलावा ईशान किशन ने 36 रन का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड के लिये टिम साउदी ने हैट्रिक लगायी जिन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट झटके।

उनके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन ने दो और ईश सोढ़ी ने एक विकेट प्राप्त किया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द