मैच के दौरान तबीयत खराब होने के बाद स्वियातेक मैड्रिड ओपन से हटी

मैच के दौरान तबीयत खराब होने के बाद स्वियातेक मैड्रिड ओपन से हटी

मैच के दौरान तबीयत खराब होने के बाद स्वियातेक मैड्रिड ओपन से हटी
Modified Date: April 26, 2026 / 11:19 am IST
Published Date: April 26, 2026 11:19 am IST

मैड्रिड, 26 अप्रैल (एपी) इगा स्वियातेक शनिवार को यहां अमेरिकी खिलाड़ी एन ली के खिलाफ एक अज्ञात बीमारी के कारण मैच के बीच से हटने से मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी स्वियातेक ने जब मैच से हटने का फैसला किया तब ली 7-6 (4), 2-6, 3-0 से आगे चल रही थी।

मैड्रिड में 2024 की चैंपियन स्वियातेक ने निर्णायक सेट में 2-0 से पिछड़ने के बाद मेडिकल टाइमआउट लिया। वह कोर्ट पर लौटीं, लेकिन ली ने अपनी सर्विस बरकरार रखी जिसके बाद उन्होंने आगे नहीं खेलने का फैसला किया।

पोलैंड की स्टार खिलाड़ी ने गुरुवार को अपने दूसरे दौर के पहले मैच में डारिया स्निगुर को सीधे सेटों में हराया था।

इस तरह से विश्व में 34वीं रैंकिंग की खिलाड़ी ली ने शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल किसी खिलाड़ी के खिलाफ अपने करियर की दूसरी जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला लेयला फर्नांडीज से होगा।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में