टी20 विश्व कप फाइनल : दर्शकों का उत्साह चरम पर, हर तरफ क्रिकेट का बुखार

टी20 विश्व कप फाइनल : दर्शकों का उत्साह चरम पर, हर तरफ क्रिकेट का बुखार

टी20 विश्व कप फाइनल : दर्शकों का उत्साह चरम पर, हर तरफ क्रिकेट का बुखार
Modified Date: March 8, 2026 / 06:47 pm IST
Published Date: March 8, 2026 6:47 pm IST

अहमदाबाद, आठ मार्च (भाषा) भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप फाइनल से पहले मानों पूरा शहर क्रिकेट के बुखार की गिरफ्त में है और नरेंद्र मोदी स्टेडियम की ओर जाने वाले हर रास्ते पर ‘जीतेगा भाई जीतेगा, इंडिया वर्ल्ड कप जीतेगा’ का शोर सुनाई दे रहा है ।

देश भर से क्रिकेटप्रेमियों का जमावड़ा मानों स्टेडियम में लगा है । भारतीय टीम की जर्सी और कैप पहने हजारों की संख्या में दर्शक स्टेडियम के बाहर काफी पहले ही से जमा होने लगे ।

केरल से आये प्रशंसकों का एक समूह खास तौर पर संजू सैमसन और वरूण चक्रवर्ती के लिये जमा है । केरल से आये मनोज कुमार ने कहा ,‘‘ हम यहां केरल से संजू सैमसन और वरूण के लिये आये हैं । वे भारत को विश्व कप दिलायेंगे । यह कठिन मैच होगा । हम पिछली बार आस्ट्रेलिया से हारे थे लेकिन इस बार जीतेंगे ।’’

पुणे से आये केतन यादव ने भारतीय टीम में भरोसा जताते हुए कहा ,‘‘ हार्दिक पंड्या इस मैच में कमाल करेगा और भारत जीतेगा ।’’

गुजरात के द्वारका से एक व्यक्ति बाल गोपाल कृष्ण की मूर्ति लेकर स्टेडियम में आया है ।

गुजरात से आये मिलनभाई ने कहा ,‘‘ मैने शपथ ली थी कि भारत फाइनल में पहुंचेगा तो मैं श्रीकृष्ण को मैच और भारत की जीत दिखाने अहमदाबाद लेकर आऊंगा । भगवान कृष्ण की कृपा से हम आज जीतेंगे ।’’

भारतीय टीम की जर्सी, टीशर्ट, कैप और तिरंगा बेचने वालों की तो चांदी हो गई । स्टेडियम में घुसने से पहले भारी संख्या में दर्शक ये खरीदते देखे गए ।

मैच की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किये गए हैं । अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी एस मलिक ने कहा ,‘‘ बंदोबस्त के तहत करीब 3000 पुलिसकर्मी और 1000 होमगार्ड तैनात किये गए हैं । हमने भगदड़ की आशंका से बचने के लिये गेट नंबर एक और दो के पास होल्डिंग क्षेत्रग बनाये हैं । पहली बार मैच के दौरान इसे आजमाया जायेगा ।’

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में