तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धास को हराया

तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धास को हराया

तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धास को हराया
Modified Date: January 10, 2024 / 09:56 pm IST
Published Date: January 10, 2024 9:56 pm IST

मुंबई, 10 जनवरी (भाषा) तमिल थलाइवाज ने बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धास को 46-27 से हराकर सात मैच के जीत के इंतजार को खत्म किया।

थलाइवाज के रेडर नरेंद्र ने 14 रेड अंक बनाए जबकि डिफेंडर साहिल गूलिया ने पांच टैकल अंक जुटाए।

योद्धास की हार का कारण स्टार रेडर प्रदीप नरवाल और सुरेंद्र गिल की नाकामी रही।

पहले हाफ के बाद थलाइवाज की टीम 19-11 से आगे थी और दूसरे हाफ में उसने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो बार योद्धास को ऑल आउट किया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में