Team India T20 New Captain: सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया से छुट्टी? इन स्टार खिलाड़ियों को मिल सकती है टी20 की कप्तानी, जानिए क्या है फेरबदल की वजह?
सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया से छुट्टी? इन स्टार खिलाड़ियों को मिल सकती है टी20 की कप्तानी, Team India T20 New Captain:
Team India T20 New Captain. Image Source- Social Media
मुल्लांपुर: Team India T20 New Captain: सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है और ब्रिटेन दौरे के लिए टीम चुने जाने से पहले ही इस बारे में शीर्ष परिषद को सूचित किया जा सकता है। श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा भारतीय टी20 टीम के कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार की जगह लेने के लिए सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं। उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया शीर्ष परिषद को इस बारे में जानकारी देंगे कि सूर्यकुमार को हटाने के मामले में राष्ट्रीय चयन समिति और मुख्य कोच गौतम गंभीर एकमत हैं या नहीं। यह साफ है कि अगर सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया जाता है तो लगभग 18 महीनों तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उन्हें टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर भी नहीं रखा जाएगा।
Team India T20 New Captain: बीसीसीआई के एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई से बताया, ‘‘सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया जाना लगभग तय है। चयनकर्ता आईपीएल के आखिर तक इंतजार करना चाहते थे, ताकि यह देख सकें कि क्या वह अपनी पुरानी लय में लौट पाते हैं या नहीं। लेकिन, वह पूरी तरह से लय से बाहर दिखे। वह रन ही नहीं बना रहे थे बल्कि उनकी बल्लेबाजी में भी वह धार नहीं दिख रही थी। इसलिए अब एक कड़ा फैसला लेना जरूरी हो गया है। ’’ सूत्र ने कहा, ‘‘चयनकर्ता उन्हें लंबी सूची से बाहर कर देंगे और उन्होंने संकेत दे दिया है कि सूर्यकुमार अब उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। ’’ सूत्र ने कहा, ‘‘श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा अगले टी20 कप्तान बनने के दावेदार हैं। ’’ हालांकि कप्तानी का चुनाव इतना सीधा नहीं है। कुछ विकल्प मौजूद हैं। सूर्यकुमार के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर एक स्वाभाविक पसंद लगते हैं। लेकिन एक अप्रत्याशित विकल्प तिलक हो सकते हैं, जिनके बारे में चयन समिति के कई सदस्यों का मानना है कि अपनी उम्र को देखते हुए वह एक आदर्श उम्मीदवार हैं।
सूत्र ने कहा, ‘‘तिलक को श्रीलंका में ए सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है, ताकि उनकी कप्तानी की काबिलियत को परखा जा सके। ’’ ऐसा समझा जाता है कि गंभीर को श्रेयस को लेकर कुछ आपत्तियां हैं जो 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे जब मौजूदा भारतीय मुख्य कोच टीम के मेंटोर थे। उस समय श्रेयस ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनकी काबिलियत को कम आंका जा रहा है और यह बात किसी की नजर से छिपी नहीं रही। सभी को पता है कि गंभीर की पहली पसंद संजू सैमसन हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन चयनकर्ताओं को इस बात का पूरा भरोसा नहीं है कि सैमसन या ईशान किशन में से कोई भी लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाएगा।
ये भी पढ़ें
- Ramkumar Toppo Tehsildar Case: नायब तहसीलदार विवाद मामले में बड़ा अपडेट, रामकुमार टोप्पो के दो समर्थकों ने किया सरेंडर, क्या अब ख़त्म होगा तहसीलदारों का प्रदर्शन?
- Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire: बाहर से आलीशान, अंदर से लग्जरी पैलेस जैसा था होटल फ्लोरिश स्टे, कितना था एक दिन का किराया? जानकर चौंक जाएंगे
- Redmi Turbo 5 Launch Date: एक बार चार्ज और टेंशन खत्म!.. Redmi Turbo 5 में मिलेगी ताबड़तोड़ बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च से पहले लीक हुए बड़े राज
- Gold Reserve of India Latest News: क्या मोदी सरकार ने बेच दिया देश का ‘सोना?’.. ब्लूमबर्ग के इस रिपोर्ट से मची खलबली तो RBI ने सामने रख दी सच्चाई, आप खुद देखें..

Facebook


