डीडीसीए महिला टी20 लीग में 60 टीमें और 700 से अधिक खिलाड़ी

Ads

डीडीसीए महिला टी20 लीग में 60 टीमें और 700 से अधिक खिलाड़ी

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 05:34 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 05:34 PM IST

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने शुक्रवार को अपनी महिला टी-20 लीग के दूसरे सत्र का शुभारंभ किया जिसमें 60 टीमें और 700 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

पिछले वर्ष आयोजित पहले सत्र में 42 टीमों ने भाग लिया था, जबकि इस बार 18 नई टीमों के जुड़ने से महिला क्रिकेट के बढ़ते दायरे को देखा जा सकता है।

लीग का उद्घाटन डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को 10 ग्रुप में बांटा गया है, जिनमें प्रत्येक में छह-छह टीमें शामिल हैं। इसमें दिल्ली जिमखाना सीसी, हिंद सीसी, यंग फ्रेंड्स सीसी, दिल्ली ब्लूज सीसी और सिटी जिमखाना जैसे स्थापित क्लब भी भाग ले रहे हैं।

जेटली ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘पिछले वर्ष यह लीग एक पहल के रूप में शुरू की गई थी, जिसमें 42 क्लब शामिल हुए थे। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर लगभग 60 क्लबों तक पहुंच गई है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को नियमित सत्र से अलग एक ऐसा मंच देना है जहां प्रतियोगिता, प्रदर्शन मूल्यांकन और प्रशिक्षण का समन्वय हो सके।’’

डीडीसीए की उपाध्यक्ष शिखा कुमार ने इस बढ़ोतरी को महिला क्रिकेट के बढ़ते अवसरों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला टीम की हालिया सफलताओं का परिणाम करार देते हुए कहा, ‘‘ माता-पिता अब बेटियों के लिए क्रिकेट में बेहतर संभावनाएं देख रहे हैं, जिससे क्लबों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।’’

भाषा आनन्द मोना

मोना