मुंबई, 15 जून (भाषा) आधिकारिक प्रसारणकर्ता के अनुसार हाल में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग को रिकॉर्ड एक अरब 20 करोड़ दर्शक मिले जो प्रति वर्ष के आधार पर सात प्रतिशत का इजाफा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अहमदाबाद में हुए फाइनल में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर अपना लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता।
‘जियोस्टार’ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टाटा आईपीएल 2026 को एक अरब 20 करोड़ से अधिक दर्शक मिले जो प्रति वर्ष के आधार पर सात प्रतिशत के इजाफे को दर्शाता है। इस सत्र में दर्शक स्क्रीन से चिपके रहे क्योंकि मैच देखने का समय 870 अरब मिनट तक पहुंच गया। फाइनल ने दर्शकों की संख्या दोगुनी कर दी और यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला टाटा आईपीएल मैच बन गया जिसे स्क्रीन पर 40 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा।’’
विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘2026 सत्र में डिजिटल स्क्रीन पर अच्छी प्रगति देखी गई। कनेक्टेड टीवी 22 प्रतिशत बढ़ा। डिजिटल वीडियो पर देखे जाने वाले व्यूज 25 अरब तक पहुंच गए जो साल दर साल आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी है। डिजिटल माध्यम पर क्षेत्रीय भाषा में मैच देखे जाने का हिस्सा 33 प्रतिशत बढ़ा।’’
भाषा सुधीर मोना
मोना