Raja Raghuvanshi Murder Case: क्या अब इंदौर लौटेगी सोनम रघुवंशी? पहली बार मीडिया के सामने आकर किया बड़ा खुलासा, पति राजा की हत्या पर कही ये बात

Ads

क्या अब इंदौर लौटेगी सोनम रघुवंशी? पहली बार मीडिया के सामने आकर किया बड़ा खुलासा, Sonam Raghuvanshi On Raja Raghuvanshi Murder Case

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 05:17 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 05:17 PM IST

Raja Raghuvanshi Murder Case. Image Source- IBC24 Archive

इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। मामले में पहली बार सोनम रघुवंशी मीडिया के सामने आईं और उन्होंने शिलांग में एक स्थानीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कई अहम बातें कहीं। सोनम ने स्पष्ट किया कि वह अदालत द्वारा निर्धारित सभी जमानत शर्तों का पालन कर रही हैं और फिलहाल शिलांग छोड़कर कहीं जाने की उनकी कोई योजना नहीं है। सोनम रघुवंशी ने कहा कि मैंने कोर्ट की सभी बेल कंडीशन का पालन किया है। मैं शिलांग छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी। फिलहाल इंदौर जाने का भी कोई प्लान नहीं है।” उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मामले को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम ने कहा कि वह न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करती हैं और हत्याकांड से जुड़े तथ्यों पर इस समय कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा, “न्याय व्यवस्था के प्रति मेरा पूरा सम्मान है। मामले के संबंध में फिलहाल मैं कुछ नहीं कहूंगी।” इधर, सोनम रघुवंशी के वकील ने भी मीडिया के समक्ष अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपिन रघुवंशी द्वारा दिए गए बयानों का खंडन करते हुए कहा कि उनके बारे में गलत धारणाएं बनाई जा रही हैं। वकील ने कहा, “मैं नेपाल का रहने वाला हूं, इसका यह अर्थ नहीं है कि मैं सोनम को नेपाल लेकर जाऊंगा।”