Jewar Airport CM Yogi Adityanath News || ANI News File
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानों की शुरुआत को ऐतिहासिक दिन बताया। (Jewar Airport CM Yogi Adityanath News) उन्होंने कहा कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गौतमबुद्ध नगर और देश के एविएशन सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट के सफलता का श्रेय किसानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
किसानों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण किसानों के सहयोग और सरकार की प्रतिबद्धता से संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद अधिकारियों को तय समय में भूमि अधिग्रहण पूरा करने का लक्ष्य दिया था। किसानों ने सरकार पर भरोसा जताया और विकास के इस काम में पूरा सहयोग किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआत में कुछ लोगों की ओर से भूमि अधिग्रहण को लेकर चिंता थी, लेकिन किसानों से बातचीत कर उन्हें परियोजना के फायदे बताए गए। (Jewar Airport CM Yogi Adityanath News) उन्होंने कहा कि जेवर क्षेत्र, जो कभी अपराध और बुनियादी सुविधाओं की कमी के लिए जाना जाता था, अब विकास का बड़ा केंद्र बन रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयरपोर्ट शुरू होने से कार्गो सेवाओं, विमान मरम्मत उद्योग और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। उन्होंने बताया कि यमुना अथॉरिटी एरिया में टाटा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, कौशल विकास कार्यक्रम, डिग्री कॉलेज, मेडिकल सुविधाएं, ट्रॉमा सेंटर और खेल सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में जेवर देश के प्रमुख विकास केंद्रों में शामिल होगा। (Jewar Airport CM Yogi Adityanath News) उन्होंने किसानों, खासकर महिला किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।
#WATCH | Lucknow, UP: Chief Minister Yogi Adityanath addresses the farmers who contributed land for the Noida International Airport at Jewar.
He says, “It is a historic day for Jewar, for the Gautam Buddha Nagar district, for Western Uttar Pradesh, and for the aviation sector… pic.twitter.com/x1DpfVjh8O
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 15, 2026
#WATCH | Uttar Pradesh | Commercial flight operations kick off at Noida International Airport in Jewar as its first scheduled IndiGo flight 6E-2278 arrives from Lucknow’s Chaudhary Charan Singh International Airport.
The flight will continue on its journey to Bengaluru,… pic.twitter.com/1XdU05qZ1i
— ANI (@ANI) June 15, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत के मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने उन किसानों और उनके परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी। मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान पहली वाणिज्यिक उड़ान से लखनऊ जाएंगे, जहां उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विशेष मुलाकात आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का बड़ा केंद्र बनेगा और पूरा होने के बाद एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल होगा। राम मोहन नायडू ने बताया कि एयरपोर्ट की शुरुआती क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी। भविष्य में चरणबद्ध विस्तार के बाद चौथे चरण तक इसकी क्षमता बढ़ाकर 7 करोड़ यात्रियों प्रतिवर्ष करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास और खुशी का दिन है। एयरपोर्ट निर्माण में योगदान देने वाले 170 किसानों, जिनमें 20 महिलाएं भी शामिल हैं, को पहली उड़ान से लखनऊ भेजा गया है। (Jewar Airport CM Yogi Adityanath News) वहीं, बेंगलुरु समेत चार गंतव्यों के लिए भी आज से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा। किसान एयरपोर्ट परियोजना और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेंगे।
इस बीच, इंडिगो की पहली निर्धारित उड़ान 6E-2278 लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद यह उड़ान बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर विकसित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। पहले चरण में यहां 3,900 मीटर लंबा रनवे बनाया गया है, जो बड़े विमानों के संचालन में सक्षम है। एयरपोर्ट को अत्याधुनिक नेविगेशन और लाइटिंग सिस्टम से लैस किया गया है, जिससे हर मौसम में 24 घंटे उड़ान संचालन संभव होगा।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: एक और किसान ने कहा, “…आज हम हवाई चप्पल में हवाई जहाज़ में बैठे हैं। मुख्यमंत्री ने इलाके में ज़बरदस्त विकास किया है, और हमारे MLA ने बहुत मेहनत की है, घर-घर जाकर सबकी सहमति ली है। मुख्यमंत्री ने बहुत मदद की है। आप एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल… https://t.co/qM0JlxvV79 pic.twitter.com/3KGZsnCp1b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
नॉर्वे की ‘क्राउन प्रिंसेज’ के सबसे बड़े बेटे को बलात्कार के मामले में चार वर्ष कैद की सजा
अनिल अग्रवाल ने वेदांता रिसोर्सेज को विदेशी बाजार में दोबारा सूचीबद्ध करने के संकेत दिए
रिकॉर्ड स्तर के करीब समुद्री तापमान, अल नीनो की वापसी से मछलियों और प्रवाल भित्तियों पर संकट
सूर्यांश और विपराज के अर्धशतक से भारत ए ने श्रीलंका ए को 266 रन का लक्ष्य दिया
किसानों को जेवर हवाईअड्डे से किस्मत बदलने का भरोसा दिलाया, फैसला लेने के लिए एक घंटा दिया : योगी